भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 210.02 करोड़ (2,10,02,40,361) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,79,49,087 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.99 करोड़ (3,99,77,431) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
10413598
दूसरी खुराक
10102733
प्रीकॉशन खुराक
6646146
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
18433710
दूसरी खुराक
17691533
प्रीकॉशन खुराक
12917588
12-14 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
39977431
दूसरी खुराक
29580886
15-18 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
61556598
दूसरी खुराक
51996985
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
560288465
दूसरी खुराक
511950676
प्रीकॉशन खुराक
50617295
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
203847488
दूसरी खुराक
196055014
प्रीकॉशन खुराक
29593835
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
पहली खुराक
127545204
दूसरी खुराक
122539816
प्रीकॉशन खुराक
38485360
प्रीकॉशन खुराक
13,82,60,224
कुल
2,10,02,40,361
भारत में सक्रिय मामले आज 97,648 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.22 प्रतिशत हैं।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.59 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 11,726 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,37,23,944 हो गई है।
बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,531 नए मामले सामने आएं।
पिछले 24 घंटों में कुल 2,29,546 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 88.27 करोड़ से अधिक (88,27,25,509) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3.59 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 4.15 प्रतिशत है।
*****
एमजी/एएम/एजे