प्रधानमंत्री ने माँ कात्यायनी के आशीर्वाद की कामना की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने सभी भक्तों के लिए मां कात्यायनी के आशीर्वाद की कामना की है। श्री मोदी ने सभी के लिए आत्मबल और आत्मविश्वास के आशीर्वाद की भी कामना की है। उन्होंने देवी स्तुति को भी साझा किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

यह भी पढ़ें :   10 वर्ष में तीन बार पुलिस द्वारा कब्जा दिलाये जाने के बाद भी दबंगों से मुक्त नहीं हो रही दलित वर्ग के सत्यनारायण की 8 बीघा भूमि।

“चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।

कात्यायनी च शुभदा देवी दानवघातिनी॥

मां दुर्गा का कात्यायनी स्वरूप अत्यंत अद्भुत और अलौकिक है। आज उनकी आराधना से हर किसी को नए आत्मबल और आत्मविश्वास का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।”

 

चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।कात्यायनी च शुभदा देवी दानवघातिनी॥मां दुर्गा का कात्यायनी स्वरूप अत्यंत अद्भुत और अलौकिक है। आज उनकी आराधना से हर किसी को नए आत्मबल और आत्मविश्वास का आशीर्वाद मिले, यही कामना है। pic.twitter.com/cVCYQutiRB

यह भी पढ़ें :   ​​​​​​​भारत स्वच्छ ऊर्जा पर अमेरिका के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध

*****

 

एमजी/एएम/जेके