02 अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर, 2022 तक ‘विशेष स्वच्छता अभियान 2.0’ का सफल आयोजन

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार की लगातार निगरानी में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने 02 से 31 अक्टूबर, 2022 तक लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए एक ‘विशेष स्वच्छता अभियान 2.0’ चलाया।  

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने अपनी इकाइयों में लंबित मामलों का निपटारा करने लिए विशेष अभियान 2.0 का आयोजन दो चरणों में किया- दिनांक 14.09.2022 से लेकर 30.09.2022 तक प्रारंभिक चरण और दिनांक 02.10.2022 से लेकर 31.10.2022 तक कार्यान्वयन चरण, जिनमें निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया-

यह भी पढ़ें :   केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, श्री अमित शाह ने आज गुजरात के केवड़िया में "आपदा प्रबंधन" पर गृह मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता की

इस संबंध में सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के निगमों/स्वायत्त निकायों जैसे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसएफडीसी), राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (एनएसएफडीसी), डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (डीएआईसी), डॉ. अम्बेडकर फाउंडेशन और राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान का चयन विभाग के सभी विभागों के अतिरिक्त किया गया।

इस अभियान के माध्यम से निम्नलिखित प्रमुख परिणाम प्राप्त हुए:-

सभी विषयों की समीक्षा सामाजिक न्याय और अधिकारिता सचिव, सुश्री अंजलि भावरा द्वारा विभाग के विभिन्न वर्गों के साथ वर्चुअल बैठकों और भौतिक निरीक्षणों के माध्यम से की गई। इस ‘विशेष अभियान 2.0’ में सभी अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए। इस संबंध में प्राप्त की गई प्रगति को दृश्यमान करने के लिए विशेष डीएआरपीजी पोर्टल पर कार्यक्रमों से पहले और बाद के फोटोग्राफ लिए गए और अपलोड किए गए। सोशल मीडिया पर 70 पोस्ट के माध्यम से सभी गतिविधियों को साझा किया गया।

यह भी पढ़ें :   तो क्या पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के जर्जर भवन की जानकारी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जाएगी? 5 नवंबर को प्रात: 9 बजे केदारनाथ धाम से पुष्कर वासियों से भी संवाद करेंगे पीएम मोदी।

एमजी/एएम/एके/एसएस