कोयला मंत्रालय के आजादी का अमृत महोत्सव का प्रतिष्ठित साप्ताहिक समारोह संपन्न हुआ

कोयला मंत्रालय ने स्वतंत्रता के 75 वर्षों का स्मरण करने तथा उसकी वर्षगांठ और भारत के अमृत काल में प्रवेश करने का समारोह मनाने के लिए ‘ आजादी का अमृत महोत्सव ‘ प्रतिष्ठित साप्ताहिक समारोहों के एक भाग  के रूप में 7 से 11 मार्च, 2022 तक देश भर में विशेष समारोहों तथा कार्यक्रमों का आयोजन किया।

समारोहों के एक भाग के रूप में, मंत्रालय द्वारा स्मरणात्मक कार्यक्रमों तथा गतिविधियों की एक श्रृंखला आरंभ की गई जो कोयला क्षेत्र में भारत की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों को प्रदर्शित करती है तथा भविष्य के लिए रूपरेखा भी निर्धारित करती है।

पहला दिन ( 7 मार्च 2022 )

( i ) कोयला, खदान तथा रेल राज्य मंत्री श्री राव साहेब पाटिल दान्वे ने कोयला मंत्रालय के आजादी का अमृत महोत्सव का प्रतिष्ठित साप्ताहिक समारोह का उद्घाटन किया। केंद्रीय कोयला, खदान तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी समारोह में वर्चुलअ तरीके से शामिल हुए। उन्होंने कोयला सेक्टर से ऊर्जा सेक्टर तथा आत्म निर्भर भारत में और अधिक योगदान देने की अपील की।

  ( ii ) भारत सरकार के पूर्व सचिव श्री राकेश कक्कर द्वारा सचिव ( कोयला ) तथा कोयला मंत्रालय तथा सीपीएसयू के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में वर्चुअल तरीके से ‘‘ भारत में कोयला आधारित बिजली उत्पादन का भविष्य ‘‘ विषय पर एक व्याख्यान दिया गया।

( iii ) मंत्रालय द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया तथा बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने रक्त दान किया।

( iv ) मंत्रालय में स्वतंत्रता संग्राम विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंत्रालय के अधिकारियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें :   रीट अभ्यर्थियों हेतु चेलेंगी रीट स्पेशल ट्रेनें बढ़ाए जायेंगे ट्रेनों के कोच

दूसरा दिन ( 8 मार्च 2022 )

( i ) सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय के एनएचएआई के सलाहकार ( जीएचडी ) डॉ. अशोक जैन ने ‘‘ कोयला खनन में पर्यावरण तथा सामाजिक निर्वहनीयता ‘‘ विषय पर एक व्याख्यान दिया।

( ii ) मंत्रालय में थीम-आइडिया @75 पर एक नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंत्रालय के अधिकारियों ने भाग लिया।

 

तीसरा दिन ( 9 मार्च 2022 )

( i ) कोयला मंत्रालय के अधिकारियों के लिए ‘‘ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम ‘‘ पर एक लघु फिल्म का आयोजन किया गया।

( ii )  मंत्रालय के अधिकारियों/कर्मचारियों के स्कूली बच्चों के लिए ‘‘ स्वतंत्रता संग्राम या @ 75 वर्ष पर भारत का भविष्य ‘‘ विषय वस्तु पर चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छोटे बच्चों से बहुत उत्साहजनक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। 

 

( iii )  पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सलाहकार डॉ. जे आर भट्ट द्वारा ‘‘ शुद्ध शून्य उत्सर्जन ‘‘  पर एक व्याख्यान दिया गया।

 

 

चौथा दिन ( 10 मार्च 2022 )

( i )  जेएनयू के प्रोफेसर अतुल कुमार द्वारा ‘‘ भारत में ग्रामीण विद्युतीकरण प्रक्रिया का उद्भव : एक ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य ‘‘ पर एक प्रस्तुति दी गई।

( ii )  मंत्रालय में उपलब्धियां  @ 75 विषय वस्तु पर एक कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंत्रालय के अधिकारियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री ने संसद में संविधान दिवस समारोह में भाग लिया

( iii ) मंत्रालय द्वारा रक्तदान का दूसरा शिविर आयोजित किया गया तथा बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने रक्तदान किया।

 

पांचवां  दिन ( 11 मार्च 2022 )

( i ) सीईईडब्ल्यू के फेलो डॉ. वैभव चतुर्वेदी द्वारा ‘‘ शुद्ध-शून्य भविष्य के तहत भारत का ऊर्जा परिवर्तन काल ‘ विषय पर एक व्याख्यान दिया गया।

( ii ) मंत्रालय में एक्शन @ 75 विषय वस्तु पर एक व्याख्यान/परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक ‘‘ भारतीय परिप्रेक्ष्य में कोयला तथा जलवायु परिवर्तन ‘‘ था।

( iii ) कोयला मंत्रालय के सचिव डॉ. अनिल कुमार जैन ने समापन सत्र को संबोधित किया तथा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और इन ऐतिहासिक उपलब्धियों का समारोह मनाने की आवश्यकता पर बल दिया जिससे कि युवा पीढ़ी द्वारा स्वतंत्रता के हमारे संग्राम की सराहना की जा सके तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

 

भारत सरकार प्रगतिशील भारत तथा इसके गौरवशाली इतिहास को चिन्हित करने के लिए भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्षों ‘‘ आजादी का अमृत महोत्सव ‘‘ का समारोह मना रही है। आजादी का अमृत महोत्सव की आधिकारिक यात्रा 12 मार्च, 2021 को आरंभ हुई जिसने स्वतंत्रता की हमारी 75वीं वर्षगांठ के 75वें सप्ताह की उलटी गिनती शुरु हो गई और यह 15 अगस्त 2023 को समाप्त होगी। 

 

****

 

एमजी/एएम/एसकेजे