राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 186.54 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 186.54 करोड़ (1,86,54,94,355) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,27,52,392 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.43 करोड़ (2,43,55,282) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई। अब तक 1,62,532 प्रीकॉशन खुराक लगाई गई हैं।

 

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

10404362

दूसरी खुराक

10008336

प्रीकॉशन खुराक

4600509

यह भी पढ़ें :   सौर कोरोना की गतिशीलता को जानने के लिए एक सरल छवि-प्रसंस्करण (इमेज प्रोसेसिंग) तकनीक कोरोनल मास इजेक्शन का बेहतर तरीके से पता लगाने में मदद कर सकती है

 

 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

18414332

दूसरी खुराक

17526051

प्रीकॉशन खुराक

7142520

12-14 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

24355282

दूसरी खुराक

171544

पहली खुराक

57887693

15-18 वर्ष आयु वर्ग

दूसरी खुराक

40464152

 

 18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

555263343

दूसरी खुराक

472819549

प्रीकॉशन खुराक

37140

 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

202851927

दूसरी खुराक

186818486

प्रीकॉशन खुराक

125392

 

 

 

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहली खुराक

126814564

दूसरी खुराक

116368094

प्रीकॉशन खुराक

13421079

    प्रीकॉशन खुराक

2,53,26,640

कुल

 

1,86,54,94

,355

 

भारत में सक्रिय मामले आज 11,542 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.03 प्रतिशत हैं।

 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 1985 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,10,773 हो गई है।

यह भी पढ़ें :   “प्रशासन गांवों के संग अभियान“ के तहत 16 ग्राम पंचायतों में लगे शिविर

 

       

 

बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,183 नए मामले सामने आएं।

 

पिछले 24 घंटों में कुल 2,61,440 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 83.21 करोड़ से अधिक (83,21,04,846) जांच की गई हैं।

साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.32 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.83 प्रतिशत है।

 

 

*****

एमजी/एएम/एजे