डॉ. एल. मुरुगन ने गांधी थिडल, पुद्दुचेरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 समारोह में भाग लिया

भारत सरकार ने आज 21 जून 2022 को आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष में मनाए जाने वाले आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सरकार ने माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर योग दिवस मनाया। इसके अतिरिक्त विश्व के 75 स्थानों पर विभिन्न भारतीय राजदूतावासों द्वारा “गार्जियन रिंग” अवधारणा के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य विषय है “मानवता के लिए योग”।   

यह भी पढ़ें :   केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने आज गुजरात के केवड़िया में 'उद्योग 4.0: भावी चुनौतियां और आगे की राह' विषय पर सम्मेलन का उद्घाटन किया

सार्वजनिक योगाभ्यास का मुख्य आयोजन मैसूर पैलेस में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किया गया जहां उन्होंने देश भर में आयोजित समारोहों को वर्चुअल रूप में संबोधित किया।

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने पुद्दुचेरी के गांधी थिडल में आयोजित अंतराराष्ट्रीय योग दिवस 2022 समारोह में भाग लिया। डाक्टर मुरुगन ने स्वस्थ्य मस्तिष्क और शरीर को बढ़ावा देने में योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें :   भारत सरकार ने समुद्र में तैनात भारतीय नौसेना के कर्मियों के लिए जोखिम और कठिनाई हेतु दिए जाने वाले भत्तों में संशोधन को लागू किया

 

कोविड महारामारी के दो वर्षों के बाद “मानवता के लिए योग” संदेश का समर्थन करने के लिए 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के प्रति देश भर में व्यापक उत्साह और भागीदारी देखी गई। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में “गार्जियन रिंग” का कार्यक्रम शामिल है जिसमें उगते सूर्य के साथ 16 अलग-अलग समय क्षेत्रों में योग करने वाले लोगों की लाइव स्ट्रीमिंग शामिल है।

***

एमजी/एएम/एजी/ओपी