Indian Railways: मथुरा में काम के चलते यात्रियों को भारी परेशानी, 6 घंटे खड़ी रही गोवा संपर्क क्रांति

Indian Railways: मथुरा में काम के चलते यात्रियों को भारी परेशानी, 6 घंटे खड़ी रही गोवा संपर्क क्रांति
Rail News. मथुरा में चल रहे रेल पटरियों कार्य के चलते यात्रियों की मुसीबत और बढ़ गई है। कोहरे में पहले से ही देरी से चल रही ट्रेनें और अधिक लेट हो रही है।
बुधवार को भी मडगांव-चंडीगढ़ गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस करीब 6 घंटे तक मथुरा स्टेशन पर खड़ी रही। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बार-बार शिकायतों के बाद भी यात्रियों को ट्रेन चलने के समय का सही पता नहीं चल सका। इससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। लगातार शिकायतें मिलने पर कोटा के अधिकारियों द्वारा भी आगरा मंडल से गाड़ी को चलाने का अनुरोध किया जाता रहा। लेकिन काम का हवाला देकर गाड़ी को अनुमान से ज्यादा खड़ा रखा गया। इसके चलते पहले से ही देरी से चल रही यह गाड़ी 8 घंटे देरी से दिल्ली पहुंची।
इसके चलते कोटा से रवाना हुई अन्य गाड़ियां भी रास्ते में अटकी रहीं।
अधिकारियों ने बताया कि समय पर काम खत्म नहीं होने पर यह ब्लॉक के बाद भी गाड़ियों को घंटे खड़ा रखा जा रहा है। इसके अलावा कई अधिकारियों ने कार्य के लगातार 3 महीने तक चलते रहने पर भी सवाल खड़े किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि इतने समय में तो नई रेल पटरियां बिछ जातीं।
हजारों यात्री रोज परेशान
उल्लेखनीय है कि मथुरा में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते रेलवे ने सैकड़ो गाड़ियों को पूर्णतया और आंशिक रूप से रद्द किया है। इसके अलावा सैकड़ो गाड़ियों के मार्ग बदले गए हैं। लेकिन समय पर इसकी जानकारी नहीं मिलने पर हजारों यात्रियों को रोजाना इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। तेज सर्दी में एक ही जगह 6-6 घंटे तक ट्रेन रोके जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे नहीं यात्रियों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। कई ट्रेनों में रेलवे यात्रियों को समय पर भोजन पानी तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही है।