Indian Railways: चर्चा में रहा निर्माणाधीन अंडर ब्रिज पर 20 की जगह 100 की रफ्तार से ट्रेन चलाने का मामला

Rail News. कोटा-नागदा रेलखंड स्थित चौमहला स्टेशन पर निर्माणाधीन अंडर ब्रिज पर 20 की जगह 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाने का मामला गुरुवार को दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। कई अधिकारी और कर्मचारी मामले की जानकारी के लिए उत्सुक नजर आए। इसके चलते ‘जी न्यूज़ पोर्टल ‘ की खबर को खूब शेयर किया गया। मामले को लेकर जबलपुर मुख्यालय तक भी हलचल देखी गई। बड़ी दुर्घटना बचने से कर्मचारी और स्थानीय लोग ईश्वर को धन्यवाद देते नजर आए।
उल्लेखनीय है कि चौमहला में बनाए जा रहे अंडर ब्रिज के लिए बुधवार को सीमेंट कंक्रीट के बॉक्स डाले गए थे। इसके चलते यहां पर ट्रेनों को 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन रतलाम की ओर से आ रही एक कंटेनर मालगाड़ी सतर्कता आदेश की अनदेखी कर इस अंडर ब्रिज से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर गई। गलती का पता चलने पर चालक ने मौके पर मालगाड़ी को रोका।
लेकिन तब तक मालगाड़ी पूरा अंडर ब्रिज पार कर चुकी थी। इसके बाद शामगढ़ में दोनों चालकों को मालगाड़ी से उतार लिया गया था। बाद में दोनों चालक और गार्ड को निलंबित कर दिया गया था। इस घटना से अंडर ब्रिज को भी नुकसान हुआ था। इसके चलते 3 घंटे का ब्लॉक लेकर अंडर ब्रिज की मरम्मत की गई थी।
यह चालक रतलाम के थे। गुरुवार को दोनो चालक रतलाम पहुंच गए। चालकों के बयान दर्ज कर कोटा मंडल रेल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।