कोटा रेल मंडल का नया कारनामा, 90 सीट पर 105 को आरक्षण

90 सीट के कोच में रेलवे ने दिया 105 यात्रियों को आरक्षण, कोटा रेल मंडल का नया कारनामा
 कोटा रेल मंडल ने एक और नई उपलब्धि हासिल की है। 90 सीट के कोच में 105 यात्रियों को आरक्षण देकर कोटा देश भर में पहला मंडल बन गया है।
जी, हां आपको विश्वास हो न हो लेकिन यह पूरी तरह सच है। मंगलवार को कोटा में ऐसा ही कारनामा सामने आया है।
दरअसल एक यात्री ने गाड़ी संख्या 09829 में कोटा से नागदा के लिए पांच यात्रियों का आरक्षण कराया था।
रेलवे ने यात्री की d-11 कोच में 101 से 105 तक सीटें रिजर्व कर दीं। जबकि कोच में कुल 90 ही सीटें थीं। इस गड़बड़ी के चलते यात्रियों को आरक्षण के बाद भी सीट नहीं मिली। इससे यात्रियों को खड़े होकर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
यात्रियों ने मामले की शिकायत कोटा मंडल अधिकारियों से की है। अधिकारियों ने मामले की जांच का रटा रटाया जवाब दे दिया।
No photo description available.