ज़ीएम अवार्ड घोषित

ज़ीएम अवार्ड घोषित
कोटा।  प्रशासन ने शनिवार को पश्चिम-मध्य रेलवे महाप्रबंधक (जीएम) अवार्ड की घोषणा की है। अवार्ड के लिए कोटा, भोपाल और जबलपुर मंडल में 29 अधिकारी और 89 कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से चुना गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में सामूहिक अवार्ड की घोषणा भी की है। अधिकारियों में कोटा के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी रोहित मालवीय, वर्कशॉप के सहायक निर्माण प्रबंधक विशाल कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ राजन गुप्ता तथा सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश कनौजिया शामिल हैं।