Indian Railways : मालवीय बने सीनियर डीसीएम, मीणा संरक्षा अधिकारी, खबर पर लगी मुहर

Indian Railways : मालवीय बने सीनियर डीसीएम, मीणा संरक्षा अधिकारी, खबर पर

लगी मुहर

Kota Rail News : रोहित मालवीय को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) बनाया गया है। साथ ही विनोद कुमार मीणा को वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी (सीनियर डीएसओ) पद पर लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि रोहित अब तक सीनियर डीएसओ के पथ पर कोटा में ही तैनात थे। जबकि विनोद मुख्यालय से में लगे हुए थे।
पहले ही कर दिया था खुलासा
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही रोहित को सीनियर डीसीएम और विनोद को सीनियर डीएसओ बनाए जाने की संभावना जता दी थी, जोकि सच साबित हुई।
साथ ही सीनियर डीसीएम पद पर नियुक्ति की देरी पर भी पर भी सवाल उठाए गए थे। इसके चलते जबलपुर मुख्यालय द्वारा तुरंत आदेश जारी कर दिए गए।
नियुक्ति पर उठ रहे सवाल
सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों की नियुक्ति पर भी सवाल उठ रहे हैं। विनोद मीणा वरिष्ठ अधिकारी हैं। इन्हें सीनियर डीसीएम पद पर लगाया जाना चाहिए था। अधिकारियों द्वारा इसकी संभावना भी जताई जा रही थी। लेकिन मुख्यालय के फैसले में कई अधिकारियों को चौंका दिया।