Indian Railways : चलती ट्रेन में रेल यात्री को पडे दौरे

Indian Railways : चलती ट्रेन में रेल यात्री को पडे दौरे

Kota Rail News : निजामुद्दीन-बांद्रा युवा एक्सप्रेस (12248) में शनिवार रात एक यात्री को दौरे पड़ गए। ट्रेन कोटा पहुंचने पर यात्री का इलाज किया गया।
यात्री का नाम अचल सिंह (26) बताया गया है।
कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद रेलवे डॉक्टर सोना दास ने अचल का इलाज किया।
इसी तरह इसी ट्रेन में एक महिला यात्री सुहानी ने भी पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की थी। डॉक्टर द्वारा इस महिला का भी इलाज किया गया।
ट्रेन रात को करीब 9:40 बजे कोटा पहुंची थी। मरीजों के इलाज के चलते ट्रेन 5 मिनट देरी से 9:50 बजे कोटा से रवाना हुई।
दोनों यात्री निजामुद्दीन से बांद्रा जा रहे थे।
उल्लेखनीय है शुक्रवार रात एक महिला यात्री ने चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया था। कोटा में डॉक्टर सोना दास द्वारा महिला और बच्चे को संभाला गया था। मां और बच्चे कोटा जेकेलोन अस्पताल में भर्ती हैं।