Rajasthan Election 2023: वसुंधरा हो सकती हैं राजस्थान की मुख्यमंत्री, पटेल को मध्य प्रदेश की कमान

वसुंधरा हो सकती हैं राजस्थान की मुख्यमंत्री, पटेल को मध्य प्रदेश की कमान
Rajasthan Election 2023. वसुंधरा राजे राजस्थान की नई मुख्यमंत्री हो सकती हैं तथा प्रहलाद पटेल को मध्य प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है। यह मानना है राजनीति विश्लेषकों का।
राजनीति विश्लेषकों का मानना है कि वसुंधरा को मुख्यमंत्री नहीं बनाने पर लोकसभा चुनाव में बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसी के चलते बीजेपी फिलहाल वसुंधरा को मुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर सकती है। हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरा बदल सकती हैं। मुख्यमंत्री के बाद दिया कुमारी को यह ताज सौंपा जा सकता है।
इसी तरह नए चेहरे के तौर पर बीजेपी पटेल को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बने सकती है। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान को जेपी नड्डा के बाद पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि इन राजनीतिक विश्लेषकों छत्तीसगढ़ में भी किसी एसटी एससी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना जताई थी। जो की सही साबित हुई। ऐसे में इस संभावना के भी सही साबित होने के अनुमान लगाया जा रहे हैं।