Rajasthan : प्रदेश चुनाव प्रभारी संजय निरुपम 30 जुलाई को लेंगे डीआरओ की बैठक

प्रदेश चुनाव प्रभारी संजय निरुपम 30 जुलाई को लेंगे डीआरओ

की बैठक, ब्लॉक जिला और प्रदेश संगठन पर होगा अंतिम

निर्णय।

जयपुर :प्रदेश में पिछले 5 महीने से चल रही कांग्रेस संगठन चुनाव की प्रक्रिया अब अपने अंतिम दौर में हैं। ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर संगठन चुनाव की बैठकें होने के बाद प्रदेश के संगठन चुनाव प्रभारी संजय निरुपम ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीआरओ) को दिल्ली बुलाया है, जहां 30 जुलाई को निरुपम सभी डीआरओ के साथ बैठक करके संगठन चुनाव को अंतिम रूप देंगे। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी अजय माकन में मौजूद रहेंगे। संगठन चुनाव को लेकर होने वाली अंतिम बैठक के बाद ही प्रदेश में 400 ब्लॉक अध्यक्ष, 400 से ज्यादा प्रदेश कांग्रेस के सदस्य,  जिला कांग्रेस के सदस्य और जिलाध्यक्षों की घोषणा होगी। गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी 400 ब्लॉक में ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी लगाए गए थे। जिन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं नेताओं और नेताओं की संगठन चुनाव को लेकर बैठकें ली थी और उसकी रिपोर्ट बनाकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को सौंपी थी। अब प्रदेश के सभी जिलों के डीआरओ भी अलग-अलग बैठकें करके अपनी रिपोर्ट तैयार कर चुके हैं और रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही प्रदेश के संगठन चुनाव प्रभारी संजय निरुपम ने सभी डीआरओ को दिल्ली बुलाया है। वहीं ब्लॉक, जिला और प्रदेश लेवल पर चुनाव संपन्न होने के बाद सितंबर माह में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव मेंप्रदेश कांग्रेस के सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य भाग लेंगे। राजस्थान में करीब 2 साल से ब्लॉक और जिला लेवल पर संगठन भंग हैं, विभिन्न विभाग-प्रकोष्ठ भी लंबे समय से भंग हैं, जिससे संगठन का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।