Rajasthan : राजस्थान में खुलेंगे 179 नए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय-शिक्षा विभाग ने जारी की स्वीकृति।

Rajasthan : राजस्थान में खुलेंगे 179 नए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय-

शिक्षा विभाग ने जारी की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट भाषण 2022-23 के बिंदु संख्या 37 की अनुपालना में गुरुवार को शिक्षा विभाग द्वारा 179 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित करने हेतु स्वीकृति ज़ारी कर दी गई है। शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विभाग द्वारा लिए गए इस निर्णय से पूरे प्रदेश के विद्यार्थी तथा विशेषकर वंचित तबके से आने वाले विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नि:शुल्क पा सकेंगे। डॉ कल्ला ने बताया कि सभी स्वीकृत महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2022-23 से प्रारंभ होंगे। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल ने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से निजी विद्यालयों की भारी फ़ीस वहन करने में अक्षम अभिभावक अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा सुलभ करवा सकेंगे।