शिक्षक संघ ने किया पत्रकारों का सम्मान – लालसोट

शिक्षक संघ ने किया पत्रकारों का सम्मान
लालसोट 2 जून। उपखंड मुख्यालय पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा लालसोट की ओर से कोरोना फ्रंट लाइन वर्कर पत्रकारों का सम्मान संस्कृत महाविद्यालय में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन दिनेश मिश्रा ने सभी पत्रकारों की सरहना की, और सभी को इस कोराना जैसी महामारी में सही सूचनाऐं आमजन तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में कमलेश बेनाडा, कमलेश आशिका, कमलेश त्रिवेदी, मनोज जोशी, यशवंत जोशी, महेश बिहारी, महेश बोहरा, विशाल जोशी, योगराज गौतम, पूजा जोशी, राकेश आदि पत्रकारों के साथ ही राजस्थान शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष परीक्षित शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष विमलेश शर्मा, मंत्री नाथू लाल मीणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद शर्मा, मुकेश पुरोहित, सुनील गुप्ता, श्रीकान्त शर्मा स्काउट सचिव आदि मौजूद रहे।