Karauli : शातिर वाहन चोर चढा पुलिस के हत्थे – हिण्डौन 

Karauli : शातिर वाहन चोर चढा पुलिस के हत्थे – हिण्डौन

चोरी की मोटरसाईकिल बरामद
पुलिस अधीक्षक करौली श्री शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया के निर्देशन में जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चोरों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी नई मण्डी हिण्डौन गिर्राज प्रसाद पुलिस निरीक्षक मय टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए प्रकरण संख्या 469/20 में शातिर वाहन चोर तौफीक खॉ पुत्र कासम खॉ जाति मेव मुसलमान निवासी सोमसी थाना नगर जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया गया।