Indian Railways : यूनियन छोड़ मजदूर संघ में शामिल हुए कई ट्रैकमेंटेनर

Indian Railways : यूनियन छोड़ मजदूर संघ में शामिल हुए कई ट्रैकमेंटेनर

कोटा। न्यूज़. इंजीनियरिंग विभाग के कई ट्रैकमेंटेनर सोमवार को रेलवे एंप्लाइज यूनियन छोड़कर मजदूर संघ में शामिल हो गए। संघ ने फूल माला पहना कर सभी का जोरदार स्वागतो कर संस्था की सदस्यता ग्रहण करवाई। रेलवे संस्थान चुनाव से ठीक पहले हुए इस फेरबदल को संघ ने अपनी जीत बताया है।
संघ के मंडल अध्यक्ष एसके गुप्ता ने बताया कि लाल झण्डे की अपमानजनक व्यवहार, अकर्मण्यता कार्य प्रणाली, परिवारवाद, तानाशाही, कर्मचारी विरोधी नीतियों व मनमानी के चलते बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने संघ पर विश्वास जताया है। संघ ने भी कर्मचारियों को सर्वागीण विकास, उन्नति व समस्या निराकरण का आश्वासन दिया है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में उपेन्द्र सिंह, रामकल्याण, सुशील मीना, शिवसिंह कश्यप, प्रवीण कुमार, अब्दुल कलाम खांन, राजेन्द्र बैरवा, राजेश कुमार, हरिसिंह गुर्जर, घनश्याम गुर्जर, धर्मराज, रामचरण तथा आसिब आदि थे।
संघ कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सचिव अब्दुल खालिक, जेसी बैंक डायरेक्टर महेन्द्र सिंह खींची, चेतन शर्मा, मुजाहत अली, दिनेश मीना, भूपेन्द्र धाकड तथा मोहम्मद फिरोज खान आदि थे।