रेलकर्मी कोटा से बहार फिर भी लग रही हाजिरी, वर्कशॉप में विजिलेंस ने पकड़ा मामला

रेलकर्मी कोटा से बहार फिर भी लग रही हाजिरी, वर्कशॉप में विजिलेंस ने पकड़ा मामला
कोटा। कोटा माल डिब्बा मरम्मत कारखाना (वर्कशॉप) में कर्मचारियों का बड़ा घोटाला सामने आया है। ड्यूटी पर नहीं होने के बावजूद भी कर्मचारियों की लगातार हाजिरी लग रही है। पश्चिम-मध्य रेलवे जबलपुर मुख्यालय की विजिलेंस टीम ने गुरुवार को यह मामला पकड़ा है। विजिलेंस ने मामले से संबंधित जरूरी कागजात और हाजिरी रजिस्टर जप्त किए हैं।
सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस जांच में पता चला कि कई कर्मचारी तो कोटा शहर में भी ही कहीं नहीं थे। इसके बावजूद भी रजिस्टर में इन कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज थी। ऐसे में प्रश्न उठ रहा है कि इन कर्मचारियों की हाजिरी कौन लगा रहा था। विजिलेंस ने इसे एक गंभीर कृत्य माना है।
सूत्रों ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विजिलेंस ने यह छापामार कार्रवाई की थी।
डीआरएम और अस्पताल में भी की कार्रवाई
इसी तरह विजिलेंस ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय (डीआरएम) और रेलवे अस्पताल में भी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने यहां से भी विभिन्न शिकायतों से संबंधित कागजात जप्त किया हैं। माल गोदाम पर भी होगी कार्रवाई सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस द्वारा जल्द ही माल गोदाम पर भी कार्रवाई की जा सकती है। कार्रवाई के दौरान विजिलेंस माल परिवहन में लगातार मिल रही शिकायतों की विशेष तौर पर जांच करेगी