Kota : DRM के आदेश हवा, एक महिने बाद भी नहीं हुई सड़क की मरम्मत

Kota : डीआरएम के आदेश हवा, एक महिने बाद भी नहीं हुई सड़क की मरम्मत

Kota Rail News : मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज शर्मा के आदेशों को अधिकारी कितनी गंभीरता से लेते हैं, इसका ताजा उदाहरण सामने आया है।
शर्मा के आदेश के एक महीने बाद भी अंडर पास से लेकर माल गोदाम तक सड़क टूटी पड़ी है।
उल्लेखनीय है कि शर्मा में 5 मार्च को रेलवे यार्ड का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के लिए शर्मा इसी रोड से यार्ड में पहुंचे थे। सड़क की खस्ता हालत देखकर शर्मा ने काफिला रुकते ही यार्ड में अधिकारियों को जोरदार डांट फटकार लगाई थी। शर्मा ने अधिकारियों को रोड की मरम्मत तुरंत करने के आदेश दिए थे। लेकिन एक महीने बाद भी अधिकारियों ने शर्मा के आदेश की परवाह नहीं करते हुए सड़क की मरम्मत करना जरूरी नहीं समझा। सड़क की हालत आज भी वैसी ही है। बल्कि एक महीने में यह और ज्यादा खस्ताहाल हो चुकी।
राहगीर हो रहे चोटिल
सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर हुए बड़े-बड़े गड्ढों में गिरकर रहागीर चोटिल तक हो रहे हैं। इन गड्ढों के कारण यहां हमेशा बड़ी दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इसके चलते कई रेल कर्मचारी भी इसकी शिकायत कर चुके हैं।