Kota : सिंह दुबारा चुने गए अध्यक्ष, पांडे सचिव, वर्कशॉप रेलवे मजदूर संघ चुनाव

Kota : सिंह दुबारा चुने गए अध्यक्ष, पांडे सचिव, वर्कशॉप रेलवे मजदूर संघ चुनाव

Kota Rail News : रेलवे मजदूर संघ वर्कशॉप शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन बुधवार को संपन्न हुआ। इस दौरान वर्कशॉप शाखा पदाधिकारियों के चुनाव भी हुए।
इसमें जेबी सिंह को दुबारा निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह लेखराज पांडे को सचिव नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष बृज मोहन मीणा, उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, राकेश कालरा, मंगती राम गुप्ता, दिनेश कुमार शर्मा एवं केके गोयल, सहायक सचिव राजेश मीणा खेडिया, सुनील शर्मा, एयाज खाँन एवं अनूप शर्मा, संगठन सचिव नवीन ताजी तथा कोषाध्यक्ष पद पर आरएन गर्ग को चुना गया। अधिवेशन में शाखा कार्यों का विवरण एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
अधिवेशन में जोनल अध्यक्ष सीएम उपाध्याय, जोनल महामंत्री अशोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष एसके गुप्ता तथा सचिव अब्दुल खालिक सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।