लॉकडाउन में गौवंश के लिए कर रहे चारे की सेवा – सवाई माधोपुर 

लॉकडाउन में गौवंश के लिए कर रहे चारे की सेवा – सवाई माधोपुर
जिला मुख्यालय पर बजरिया मुख्य बाजार में लोकडाउन के चलते स्थानीय निवासी एवं व्यापारी गौवंश को हरा चारा खिलाकर सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं।
बजरिया के युवा व्यापारी सुनील जैन लोहिया, चंद्रशेखर आर्य एवं बुद्धि प्रकाश जैन ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रतिदिन सत्येंद्र गोयल पेट्रोल पंप के पास लगभग 2 क्विंटल हरा चारा गायों को खिलाकर एवं पानी के लिए खेल की व्यवस्था की गई है। जिससे सड़कों पर आवारा घुम रहे गौवंश को भूख से बचाया जा सके। उन्होने बताया कि आम दिनों में तो लोग उनको चारा खिलाते हैं। लेकिन वर्तमान में लाॅकडाउन के कारण पशुओं को चारे पानी का कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में स्थानीय निवासी एवं व्यापारी चारे पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।