पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन

पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन
सवाई माधोपुर 11 अगस्त। पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा सवाई माधोपुर ग्रामीण मण्डल व कुडेरा मण्डल का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
प्रदेश सह सयोजक अभिमन्यु राजवी, अशोक सेनी प्रदेश मंत्री, जिला संगठन प्रभारी नारायण मीना, प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल, जिला अध्यक्ष डॉ भरत लाल मथुरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीना, मनीष पारीक ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर मालार्पण कर कार्यकर्ता सम्मेलन की विधिवत शुरुआत की। कार्यक्रम में जिला सयोजक सुरेश जैन ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ पंचायत चुनाव में अपने अपने क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी को विजय बनाने का आव्हान किया। मुख्य वक्ता के रूप मे अभिमन्यु राजवी, अशोक सैनी, मनीष पारीक, संगठन प्रभारी नारायण मीना, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल सहित सभी बक्ताओ ने कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ सवाई माधोपुर में भारी मतों के साथ भाजपा का प्रधान, प्रमुख बनाने के लिये तन मन से लग जाने को कहा।
इस दौरान जिला महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भवानीसिंह मीना, हरिओम गर्ग, पूर्व प्रधान मीरा सैनी, पूर्व सभापति विमला शर्मा, पूर्व प्रदेश का सदस्य सन्तोष मथुरिया, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष अशोक राज मीना, कूडेरा मण्डल अध्यक्ष नवल किशोर, पंचायत समिति प्रभारी मुरारी लाल मीना, चंद्रमोहन शर्मा, सत्यनारायण धाकड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।