Sawai Madhopur : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित

Sawai Madhopur : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित

सवाई माधोपुर, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नाबार्ड व पथिक लोक सेवा समिति द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली 25 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सुरेश कुमार ओला जिला कलेक्टर व विशिष्ट अतिथि मनीषा शर्मा प्राचार्य कन्या महाविद्यालय, जय राम पांडे उप वन संरक्षक वन विभाग, हंसराज मीणा डीपीएम राजीविका, राजेश मीना व्याख्याता, प्रदीप मीना व्याख्याता, मुकेश सीट सचिव पथिक लोक सेवा, समिति डीएम नाबार्ड एम.एल. मीणा, स्वयं सहायता समूह राजीविका, कन्या महाविद्यालय स.मा, व पथिक लोक सेवा समिति की बालिकाओं, महिलाओ एवं पुरुषों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश मीना व्यख्याता ने किया। स्वागत उद्धबोधन डीडीएम एम एल मीना द्वारा किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत डीडीएम नाबार्ड व संस्था सचिव मुकेश सीट द्वारा पुष्प गुच्छ व मोमेंटो देकर किया गया। संस्था सचिव मुकेश सीट ने अपने उद्बोधन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भूर्ण हत्या, बाल विवाह, आदि पर जोर देते हुवे संस्था द्वारा इन पर किये गए कार्याे की उपलब्धियां बताई। वन विभाग के उपवन संरक्षक जयराम पांडे द्वारा इस अवसर पर महिलाओं को सम्बोधित करते हुवे औषधिय पौधों के लाभ बताये। कार्येक्रम में संस्था की लड़कियों द्वारा भूर्ण हत्या पर नाट्य प्रस्तुति दी गई।
जिला कलेक्टर व अतिथियों द्वारा पर्यावरण, स्व्च्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वयं सहायता समूहों में किये गए कार्याे की 25 सर्वश्रेष्ठ लड़कियों व महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही दो स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एक-एक लाख के चेक जिला कलेक्टर द्वारा दिये गए।
इसके बाद मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर ने उपस्थित महिलाओं व लड़कियों को संबोधित करते हुए बुजुर्ग महिलाओं द्वारा जिस तरह से कठोर मेहनत की जाती है उसका उदाहरण देते हुए जानकारी दी व स्वच्छता अभियान बदलेगा सवाई माधोपुर व लाडो अभियान के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया व जिले के विकास के बारे में चर्चा की।