गोवर्धन के गॉव भगोसा में जल्द मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

गोवर्धन के गॉव भगोसा में जल्द मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

– चिकित्सा अधीक्षक ने राजस्व की मदद से बंद पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र को कराया अतिक्रमण मुक्त

गोवर्धन। स्वास्थ्य विभाग देहात में अपनी सेवाओं को सुचारू करने के लिए कवायद कर रहा है। गोवर्धन के गॉव भगोसा में काफी समय से बंद पड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र को सुचारू करने के अतिक्रमण हटाया गया तथा सफाई कार्य कराया गया है। जल्द स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी।
कुछ दिन पूर्व एसडीएम राहुल यादव भगोसा पहुंचे और बंद पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग को बदहाली से अवगत कराया। सीएमओ रचना गुप्ता के निर्देश गोवर्धन चिकित्सा अधीक्षक वीएस सिसौदिया ने राजस्व विभाग और ब्लॉक कार्यालय की मदद से उप स्वास्थ्य केंद्र को कब्जा मुक्त कराया तथा उसकी सफाई कराई। एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि देहात में चिकित्सा सेवा मुहैया कराने के लिए गांवों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को उन्हीं के गांव में चिकित्सा मिल सके। बीडीओ ब्रज बिहारी त्रिपाठी ने कहाकि गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक ने कहाकि भगोसा के उप स्वास्थ्य केंद्र पर जल्द चिकित्सा सेवाएं उपलव्ध कराई जाएंगी तथा ग्रामीण केंद्र पर ही कोरोना वेक्सीन लगवा सकेंगे।