विद्युत मंत्रालय ने विशेष अभियान 2.0 में हिस्सा लिया

विद्युत मंत्रालय अपने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (सीपीएसई) और संगठनों के साथ 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2022 तक भारत सरकार के विशेष अभियान 2.0 में हिस्सा ले रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का निपटान सुनिश्चित करना, आंतरिक निगरानी प्रणाली को मजबूत करना, रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार और कार्यक्षेत्रों की सफाई करना है।

यह भी पढ़ें :   भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते के वर्चुअल हस्ताक्षर समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन

इस विशेष अभियान 2.0 के तहत गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा केंद्रीय विद्युत व नवीन    और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री व विद्युत मंत्रालय के सचिव अपने मंत्रालय व इसके संगठनों के अधिकारियों के साथ कर रहे हैं।

विद्युत मंत्रालय में विशेष अभियान 2.0 के तहत अब तक की गई गतिविधियों की प्रगति की रिपोर्ट निम्नलिखित है:

यह भी पढ़ें :   127वें संविधान संशोधन की तैयारी में सरकार, लोक सभा में विधेयक पेश

जन शिकायत निपटानों की संख्या: 177

छंटाई की गई फाइलों की संख्या: 16,842

स्‍वच्‍छता अभियान के बाद खाली स्थान (वर्गफुट में): 2,739

उन स्थलों की संख्या, जहां स्वच्छता अभियान को संचालित किया गया: 312

***

एमजी/एएम/एचकेपी/वाईबी