भारत के कोविड-19 टीकाकरण कवरेज लगभग 37 करोड़ तक पहुँचा

कोविड-19 टीकाकरण पर अपडेट- 174वां दिन

भारत के कोविड-19 टीकाकरण कवरेज लगभग 37 करोड़ तक पहुँचा

आज शाम 7 बजे तक 36.08 लाख से अधिक लोगों को टीके की खुराक दी गई

18 से 44 आयु वर्ग में अब तक 11.15 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी गई

भारत में कोविड टीकाकरण का कुल कवरेज आज शाम 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार लगभग 37 करोड़ (36,85,76,352) तक पहुंच गया। कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिए सुलभ बनाने के नए चरण की शुरुआत 21 जून से हुई थी। आज शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 36.08 लाख (36,08,940) से अधिक लोगों को टीके की खुराक लगाई गई।

आज 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के 17,93,389 लाभार्थियों ने कोविड-19 टीके पहली तथा 1,71,647 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक लगवाई है। तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 37 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेश में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के कुल 10,82,14,937 लोगों को टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है और 33,70,920 लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। आठ राज्यों उत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशराजस्थानतमिलनाडुबिहारगुजरातकर्नाटक और महाराष्ट्र ने 18 से 44 आयु वर्ग में कोविड-19 टीके की 50 लाख से ज्यादा पहली खुराक दे दी है। साथ ही आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़दिल्लीहरियाणाझारखंड, केरल, तेलंगानाहिमाचल प्रदेशओडिशापंजाबउत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों ने कोविड टीके की पहली खुराक लगवाई है।

नीचे दी गई तालिका 18 से 44 वर्ष के आयु समूह के लोगों को अब तक दी गई खुराक की जानकारी है:

 

क्रम संख्याराज्यपहली खुराकदूसरी खुराक
1अंडमान और निकोबार द्वीप समूह5840442
2आंध्र प्रदेश225639431536
3अरुणाचल प्रदेश280776124
4असम2779655147527
5बिहार6501236112352
6चंडीगढ़219832704
7छत्तीसगढ़293068079746
8दादर और नगर हवेली177652106
9दमन और दीव153824567
10दिल्ली3082420192150
11गोवा4049918219
12गुजरात8121741243007
13हरियाणा3528685142126
14हिमाचल प्रदेश11954411844
15जम्मू और कश्मीर108182038531
16झारखंड258287879862
17कर्नाटक7701950191838
18केरल2153471104758
19लद्दाख827024
20लक्षद्वीप2325740
21मध्य प्रदेश9856207433666
22महाराष्ट्र8032835343572
23मणिपुर305972502
24मेघालय301936117
25मिजोरम303579287
26नगालैंड258441189
27ओडिशा3570610173011
28पुडुचेरी201606746
29पंजाब190962838639
30राजस्थान8007874138280
31सिक्किम25775557
32तमिलनाडु6145252183152
33तेलंगाना4501294146551
34त्रिपुरा88592513801
35उत्तर प्रदेश11998701292646
36उत्तराखंड159415339689
37पश्चिम बंगाल4765360190932
 कुल1082149373370920