भारत उभरती भू-राजनीतिक स्थिति के परिणामस्वरूप वैश्विक ऊर्जा बाजारों के साथ-साथ संभावित ऊर्जा आपूर्ति व्यवधानोंकी बारीकी से निगरानी कर रहा है

भारत सरकार उभरती भू-राजनीतिक स्थिति के परिणामस्वरूप वैश्विक ऊर्जा बाजारों के साथ-साथ संभावित ऊर्जा आपूर्ति व्यवधानोंकी बारीकी से निगरानी कर रही है।

अपने नागरिकों के लिए ऊर्जा न्याय सुनिश्चित करने और शुद्ध शून्य भविष्य की दिशा में न्यायसंगत ऊर्जा रुपांतरण के लिए, भारत स्थिर कीमतों पर वर्तमान मेंजारी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त कार्रवाई करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें :   केरल में 491 ओडीएफ प्लस मॉडल गांव

भारत बाजार की अस्थिरता को कम करने और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि को कम करने के लिए भी रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से रिलीज करने के लिएकी जाने वाली पहलों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

***

एमजी/एएम/एसकेजे/डीसी