भारत सरकार की ओर से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

भारत सरकार ने 11 अगस्त से 15 अगस्त, 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया। आज़ादी का अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत, माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार देश भर के 400 प्रतिष्ठित स्थलों पर इसका आयोजन किया।

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से 15 अगस्त, 2022 को आगरा, उत्तर प्रदेश में झलकारी बाई की प्रतिमा पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया।

यह भी पढ़ें :   'प्रशासनिक नवाचार- पासपोर्ट सेवा केंद्र और ई-ऑफिस'पर एनसीजीजी-आईटीईसी ने वर्चुअल वेबिनार का आयोजन किया

माननीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री, भारत सरकार डॉ. संजीव कुमार बालयान ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। माननीय, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री ने आगरा, उत्तर प्रदेश में झलकारी बाई की प्रतिमा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और शहीदों/स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। श्री बालयान ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें :   राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 185.90 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस आयोजन की अपार सफलता के लिए उत्साहपूर्वक सभी प्रकार की प्रशासनिक और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्‍ध कराई।

*****

एमजी/एएम/आरके/एजे