अंडमान एवं निकोबार कमान ने हिंदी पखवाड़ा मनाया

अंडमान एवं निकोबार कमांड ने सितंबर, 2022 के महीने में हिंदी पखवाड़ा मनाया। आधिकारिक कार्यों में हिंदी के उपयोग के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। हिंदी पखवाड़े के दौरान अंडमान और निकोबार कमान के सभी अंगों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

यह भी पढ़ें :   Rajasthan : सालासर बालाजी के प्रवेश द्वार को ध्वस्त करने के मामले में भडकी भाजपा, कांग्रेस को बताया धर्म विरोधी।

निबंध लेखन, नोटिंग एवं प्रारूपण, कविता पाठ, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान, शब्दावली परीक्षण आदि में बड़ी संख्या में कर्मियों ने भाग लिया और हिंदी में संवाद करने में गहरी रुचि दिखाई।

अंडमान एवं निकोबार कमान के सभी चार कंपोनेंट कमांडरों (सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक) ने पूरे वर्ष कार्यालय में दिन-प्रतिदिन के पत्राचार में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए अपनी-अपनी सेवाओं को प्रोत्साहित किया। ‘हिंदी पखवाड़ा’ के दौरान आयोजित सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए।

यह भी पढ़ें :   सहायक ऋण के लिए ऋण गारंटी योजना (सीजीएसएसडी) को 31 मार्च 2023 तक बढ़ाया गया

****

एमजी/एएम/एबी/डीए