केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर फीफा अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में फीफा अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप भारत 2022 के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया।

Union Minister Shri @ianuragthakur flanked by Union Minister Shri @dpradhanbjp and Odisha CM Shri @Naveen_Odisha at the inaugural ceremony of #FIFA U-17 Women’s World Cup India 2022 at Kalinga Stadium in #Bhubaneswar.#KickOffTheDream #FIFAWorldCup pic.twitter.com/w1B55DAEF6

श्री ठाकुर ने भारत और अमेरिका के बीच हुआ मैच भी देखा। इस विश्व कप के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान और कानून एवं न्याय मंत्री श्री किरेन रिजिजू भी शामिल हुए।

The much awaited #FIFA U-17 Women’s World Cup India 2022 kicks off to a fiery start at the #KalingaStadium #Bhubaneswar.Union Ministers @ianuragthakur, @dpradhanbjp, @KirenRijiju & CM @Naveen_Odisha grace the inaugural of the tournament.@MIB_India @YASMinistry pic.twitter.com/aWH96u0lLM

यह भी पढ़ें :   राजस्थान शिक्षा मंत्री का बेतुका बयान- स्कूल में महिला स्टाफ ज्यादा होने से बढ़ते हैं झगड़े

भारत फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी कर रहा है, जिसका आयोजन तीन स्थानों पर किया जा रहा है। इसके मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम, गोवा के पीजेएन स्टेडियम और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जाएंगे।

30 अक्टूबर तक चलने वाले इस भव्य खेल आयोजन में 16 देश हिस्सा लेंगे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सातवें संस्करण में चार समूह हैं – ए, बी, सी और डी – और नवी मुंबई 30 अक्टूबर को ग्रैंड फाइनल की मेजबानी करेगा।

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 में फ्रांस, जापान और स्पेन जैसे तीन पूर्व चैंपियन मैदान में उतरेंगे। इस बीच, कनाडा, जर्मनी, न्यूजीलैंड और साथ ही जापान इस आयोजन के हर संस्करण में हिस्सा लेने का अपना गौरवशाली रिकॉर्ड जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें :   बिना स्मार्टफोन के छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद करने वाले नासिक के सामुदायिक रेडियो स्टेशन ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता

𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐚𝐚… 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐚𝐚…!!The stadium rose up to cheer for #TeamIndia as they enter. In a short while from now, host #India will face #USA in their first match in the #FIFA U-17 Women’s World Cup India 2022 at #KalingaStadium, #Bhubaneswar @ianuragthakur @PIB_India pic.twitter.com/2jH6Pk91ZO

इस बीच मेजबान भारत विश्व कप के इस संस्करण से पदार्पण कर रहा है। 2017 में भारत के लड़कों के बाद, अब भारत की अंडर-17 महिला टीम के इस टूर्नामेंट में बड़ा प्रदर्शन करने की बारी है।

***

एमजी/एएम/जीबी/एसएस