केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हरियाणा में करनाल के नजदीक डब्ल्यूडब्ल्यूई फेम ‘द ग्रेट खली’ उर्फ दलीप सिंह राणा द्वारा स्थापित वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज हरियाणा में करनाल के नजदीक डब्ल्यूडब्ल्यूई फेम ‘द ग्रेट खली’ उर्फ दलीप सिंह राणा के वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। इस केंद्र का नाम “द ग्रेट खली” अकादमी रखा गया है।

दस एकड़ में फैले इस परिसर में अन्य सुविधाओं के अलावा एक फिटनेस सेंटर, व्यायामशाला, खेल परिसर, कुश्ती एन्क्लेव और रेस्तरां है, जो मुख्य रूप से युवाओं की आवश्यकताओं को पूरा करेगा।

रेस्तरां का नाम “द ग्रेट खली ढाबा” रखा गया है और यह समूचे परिसर का एक भाग है।

इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि खली का वेलनेस सेंटर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ पहल जैसी प्रमुख योजनाओं को समर्पित है। फिट इंडिया अभियान प्रत्येक दिन कम से कम 30-60 मिनट तक शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को फिट इंडिया अभियान में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता है।

यह भी पढ़ें :   जेएनसीएएसआर में स्कूल ऑफ एडवांस्ड मैटेरियल्स (एसएमैट) की आधारशिला का अनावरण किया गया

 

 

इस सेंटर की स्थापना करने के लिए द ग्रेट खली की प्रशंसा करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह एक सराहनीय कदम है कि जो कुछ भी उन्होंने प्राप्त किया है उसे वह समाज को वापस लौटाना चाहते हैं।

 

मंत्री ने कहा कि खली ने अपने कुश्ती के माध्यम से भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय गौरव प्राप्त किया है और वह विश्व में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले खिलाडि़यों में से एक रहे हैं लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने भारत वापस आने और अर्जित किए गए धन और संसाधनों को अगली पीढ़ी के हित में खर्च करने का फैसला किया है।

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि  खली के इस कदम से प्रेरणा लेकर दूसरे लोगों को भी परोपकार करने और निवेश करने के लिए प्रभावित और प्रेरित होना चाहिए जो राष्ट्र निर्माण में योगदान देगा।

यह भी पढ़ें :   उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आवास से संसद तक बनेगा सुरंग, VVIP मूवमेंट होगा और आसान

 

 

डॉ. सिंह ने कहा कि द ग्रेट खली ने वर्ष 2000 में पेशेवर कुश्ती में कदम रखा और देश का नाम रोशन किया। अपने पेशेवर कुश्ती करियर की शुरुआत से पहले, वह पंजाब पुलिस में सहायक उप-निरीक्षक के पद पर थे।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने खली की कोशिशों और पहलों की सराहना की और वेलनेस सेंटर खोलने जैसे नेक काम के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस महान पहलवान का परोपकार अन्य लोगों को भी इसी प्रकार के जन हितैषी कदम उठाने के लिए प्रेरित करेगा।

द ग्रेट खली ने मंत्री को जानकारी देते हुए कहा कि युवाओं में शारीरिक गतिविधियों के प्रति बहुत ज्यादा उत्साह है और इसलिए उन्होंने युवाओं को इसके लिए एक मंच प्रदान करने का निर्णय लिया है।

****

एमजी/एएम/एके/डीए