केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही के लिए फॉर्म 26क्यू में टीडीएस विवरण दाखिल करने की नियत तिथि बढ़ाई

संशोधित एवं अद्यतन फॉर्म 26क्यू में टीडीएस विवरण दाखिल करने में आ रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही के लिए फॉर्म 26क्यू दाखिल करने की नियत तिथि 31 अक्टूबर, 2022 से बढ़ाकर 30 नवंबर, 2022 कर दी है।

यह भी पढ़ें :   प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021, 17 ग्राम पंचायतों पर शुक्रवार को लगे प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर

सीबीडीटी परिपत्र संख्या 21/2022 एफ.सं. 275/25/2022-आईटी (बी) दिनांक 27 अक्टूबर 2022 में जारी किया गया। उक्त परिपत्र www.incometaxindia.gov.in पर उपलब्ध है।

****

एमजी/एएम/आर/डीवी