केंद्र सरकार द्वारा 2 अक्टूबर, 2022 को एक विशेष अभियान 2.0 शुरू किया गया है जो 31 अक्टूबर, 2022 तक चलेगा। इसके तहत सभी मंत्रालय/विभाग स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, स्वच्छता, सुशासन और ईज़ ऑफ लिविंग को बढ़ावा दे रहे हैं और शासन में लंबित कार्यों और अनुपालन बोझ को घटा रहे हैं। विशेष अभियान 2.0 स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकार में लंबित कार्यों को कम करने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मिशन से प्रेरणा लेता है।
“विशेष अभियान 2.0” के तहत इस विभाग और इसके स्वायत्त संगठनों में स्वच्छता, नियमों और प्रक्रियाओं की समीक्षा और सरलीकरण, रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली की समीक्षा, जगह के उत्पादक उपयोग, कचरे के निपटान और कार्यस्थल के अनुभव बढ़ाने से संबंधित गतिविधियां की जा रही हैं। 31 अक्टूबर, 2022 (शाम 5.30 बजे) तक लोक शिकायतों की प्रगति की स्थिति, नियमों में आसानी, अभियानों की संख्या, फाइलों की समीक्षा, पुरानी फाइलों की छंटाई, राजस्व सृजन और खाली की गई जगह के ब्यौरे इस प्रकार हैं-
श्रेणियां
लक्ष्य
उपलब्धियां
फाइलों की समीक्षा
45796
45796
पुरानी फाइलों की छंटाई
21465
21465
लोक शिकायतें
5925
5925
अभियानों की संख्या
1257
1257
इस अभियान को स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सभी संबद्ध कार्यालयों से जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। विशेष अभियान 2.0 की प्रगति को सोशल मीडिया पर भी भारी प्रतिक्रिया मिली है। इस विभाग और इसके स्वायत्त संगठनों द्वारा कई सोशल मीडिया गतिविधियां की गई हैं। इस विशेष अभियान के दौरान विभाग द्वारा की गई कुछ महत्वपूर्ण पहलें इस प्रकार हैं-
*****
एमजी/एएम/जीबी/डीके-