श्री गिरिधर अरमाने ने रक्षा सचिव का पदभार संभाला

आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी श्री गिरिधर अरमाने ने 01 नवंबर, 2022 को रक्षा सचिव का पद ग्रहण किया। कार्यभार संभालने से पहले श्री अरमाने ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया और वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को नमन किया। उन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को नमन किया।

श्री अरमाने ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाने के दौरान कहा, “हम इन बहादुरों से प्रेरणा लेते हैं और भारत को एक सुरक्षित और समृद्ध देश बनाने के उनके सपने को पूरा करने की दिशा में काम करने का वादा करते हैं।”

यह भी पढ़ें :   केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत सरकार में लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2021 तक चलाए गए विशेष अभियान के परिणामों की समीक्षा की

आईएएस में अपने 32 वर्षों के अनुभव में श्री अरमाने ने केंद्र सरकार के साथ-साथ आंध्र प्रदेश सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों को संभाला है। अपने वर्तमान कार्यभार से पहले श्री अरमाने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव थे।

इससे पहले वह कैबिनेट सचिवालय में अपर सचिव थे। कैबिनेट सचिवालय के अलावा श्री अरमाने ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अन्वेषण प्रभाग को देखा और बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण में निरीक्षण के प्रभारी कार्यकारी निदेशक थे।

यह भी पढ़ें :   Rajasthan : गहलोत की राजनीतिक नियुक्तियों की गाजर से दिग्गज हुए दूर

आंध्र प्रदेश सरकार में श्री अरमाने ने शहरी विकास विभाग में प्रधान सचिव के अलावा एपी राज्य वित्त निगम के प्रबंध निदेशक और सचिव (वित्त विभाग) के रूप में कार्य किया। उन्होंने चित्तूर और खम्मम जिलों के कलेक्टर और डीएम का पद भी संभाला।

श्री अरमाने ने जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हैदराबाद से सिविल इंजीनियरिंग में बी टेक और आईआईटी, मद्रास से एम टेक किया। वह काकतीय विश्वविद्यालय, वारंगल से अर्थशास्त्र में एमए हैं।

*********

एमजी/एएम/एबी/डीवी