केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने वर्ष 2022 के लिये देश के सक्रिय भूमि जल संसाधन मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज वर्ष 2022 के लिये सम्पूर्ण देश की ‘डायनेमिक ग्राउंड वॉटर रिसोर्स असेसमेंट रिपोर्ट’ (सक्रिय भूमि जल संसाधन मूल्यांकन रिपोर्ट) जारी की। केंद्रीय भूमि जल बोर्ड और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने मिलकर यह मूल्यांकन किया है, जिसे विभिन्न हितधारक समुचित कार्रवाई करने के लिये इस्तेमाल कर सकते हैं। वर्ष 2022 की मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार, सम्पूर्ण देश के लिये कुल वार्षिक भूमि जल री-चार्ज 437.60 अरब घन मीटर है तथा सम्पूर्ण देश में वार्षिक रूप से 239.16 अरब घन मीटर भूमि जल निकाला गया। इसके अलावा देश में कुल 7089 मूल्यांकन इकाइयों में से 1006 इकाइयों को ‘अति-दोहन’ की श्रेणी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें :   सरकार द्वारा कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी

 

मूल्यांकन के जरिये जमा की जाने वाली सूचना का विस्तृत विश्लेषण यह बताता है कि भूमि जल री-चार्ज में बढ़ोतरी देखी गई है, जिसका कारण नहरों से होने वाले रिसाव में बढ़ोतरी, सिंचाई के पानी का उलटा बहाव और जलस्रोतों/टंकियों तथा जल संरक्षण अवसंरचनायें हो सकती हैं। इसके अलावा, अति दोहन किये जाने वाली इकाइयों की संख्या में गिरावट तथा भूमि जल की निकासी-स्तर में गिरावट भी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें :   नरेश टिकैत ने दिया आदेश- BJP नेताओ को न बुलाएं शादी में

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार, जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की विशेष सचिव सुश्री देबश्री मुखर्जी, श्री सुबोध यादव, संयुक्त सचिव (प्रशासन, भूमि जल) तथा केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार उपस्थित थे।

 

 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत वर्ष 2022 के लिये देश की डायनेमिक ग्राउंड वॉटर रिसोर्स असेसमेंट रिपोर्ट जारी करते हुये

 

 

डायनेमिक ग्राउंड वॉटर रिसोर्स असेसमेंट रिपोर्ट का आमुख

 

एमजी/एएम/एकेपी