दिग्विजय सिंह का देश विरोधी बयान की निंदा

दिग्विजय सिंह का देश विरोधी बयान की निंदा
क्लब हाउस के लीक विडियो के अनुसार कांग्रेस के दिग्गज नेता व् मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का पाकिस्तानी पत्रकार के साथ यह कहना कि अगर कांग्रेस सत्ता में दुबारा वापस आती है तो मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से हटाई गई धारा 370 को पुनः वापस लागु किया जायेगा, यह बताता है कि कांग्रेस, भारतीय संविधान के अनुरूप संसद द्वारा पारित किये गए कानूनों के खिलाफ देशविरोधी ताकतों से मिली हुई है और जम्मू कश्मीर जेसे संवेदनशील विषयो पर पाकिस्तानी साजिश को हवा दे रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. भरतलाल मथुरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, जिला सवाई माधोपुर इसकी घोर निंदा करती है और कांग्रेस को चेतावनी देती है कि इस प्रकार के षड्यंत्र से बाज आये, अन्यथा जनता रहे सहे राज्यों में भी सत्ता से बाहर कर देगी और भारत को कांग्रेस मुक्त बनाकर छोड़ेगी।