ओणम की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने देशवासियों को बधाई दी

भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविंद ने ओणम की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा-

‘ओणम के पावन अवसर पर, मैं अपने सभी देशवासियों, विशेष रूप से देश और विदेश में रहने वाले केरल के भाइयों-बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

यह भी पढ़ें :   प्रदेश के सबसे बड़े SMS मेडिकल कॉलेज से बड़ी खबर

खेतों में नई फसल की उपज के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला यह त्योहार, किसानों के अथक परिश्रम और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता को दर्शाता है। यह त्योहार समाज में समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश भी देता है।

आइए इस अवसर पर, हम सब मिलकर देश की प्रगति और समृद्धि के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लें।’

यह भी पढ़ें :   आयुष विस्तार के लिए 3050 करोड़ः किफायती सेवाओं के लिए 800 करोड़

 

एमजी /एएम/ केजे