उपराष्ट्रपति ने भारतीय संस्कृति और विरासत की रक्षा करने की आवश्यकता पर जोर दिया

उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने परिवार के सदस्यों के साथ आज आंध्र प्रदेश में तिरुपति स्थित तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम का दौरा कर भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की।

The Vice President, Shri M. Venkaiah Naidu today had darshan of Lord Venkateswara at #Tirumala along with his wife, Smt. Usha Naidu & other family members.On this occasion, he called upon the people to preserve and promote Indian culture and our age old spiritual traditions. pic.twitter.com/4z2NMKeVRf

यह भी पढ़ें :   भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने ‘दूरसंचार क्षेत्र में एआई और बिग डेटा को प्रोत्साहन’ से संबंधित परामर्श-पत्र पर टिप्पणियां/प्रति टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई

पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए श्री नायडू ने मंदिर आकर प्रसन्नता जताई और कहा कि उन्होंने देश के लोगों की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। आध्यात्मिकता और कुछ नहीं बल्कि सेवा की भावना है का भाव व्यक्त करते उन्होंने कहा कि भगवान वेंकटेश्वर का दर्शन उन्हें लोगों की और भी अधिक सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।

यह भी पढ़ें :   वाहन स्क्रैपिंग नीति के तहत रियायतों के बारे में अधिसूचना जारी

श्री नायडू ने कहा कि भारतीय संस्कृति व विरासत एकता, शांति और सामाजिक सद्भाव के सार्वभौमिक मूल्यों का समर्थन करती है और सभी को उनकी रक्षा व संरक्षण करने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने भक्तों के लिए दर्शन की सुगमता में सुधार को लेकर मंदिर के अधिकारियों की प्रशंसा की।
 

****

एमजी/एएम/आरकेजे