फरवरी 2022 के महीने में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,33,026 करोड़ रुपये का रहा, जिसमें सीजीएसटी 24,435 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 30,779 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 67,471 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर संग्रह किए गए 33,837 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 10,340 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर संग्रह किए गए 638 करोड़ रुपये सहित) शामिल हैं।
सरकार ने आईजीएसटी से 26,347 करोड़ रुपये का सीजीएसटी और 21,909 करोड़ रुपये का एसजीएसटी में निपटान किया है। फरवरी 2022 के महीने में नियमित निपटान के बाद केन्द्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 50,782 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 52,688 करोड़ रुपये रहा।
फरवरी 2022 के महीने के लिए राजस्व पिछले साल के इसी महीने में संग्रह किए गए जीएसटी राजस्व से 18 प्रतिशत और फरवरी 2020 में जीएसटी राजस्व से 26 प्रतिशत अधिक है। इस मास के दौरान, वस्तुओं के आयात से प्राप्त राजस्व 38 प्रतिशत अधिक रहा और घरेलू लेन-देन से प्राप्त राजस्व (सेवाओं के आयात सहित) पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है।
28 दिनों का महीना होने के कारण फरवरी में आम तौर पर जनवरी की तुलना में कम राजस्व प्राप्त होता है। फरवरी 2022 के दौरान इस अधिक वृद्धि को आंशिक लॉकडाउन, सप्ताहांत और रात के कर्फ्यू एवं ओमिक्रॉन लहर के कारण विभिन्न राज्यों द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रतिबंधों के संदर्भ में भी देखा जाना चाहिए, जो 20 जनवरी के आसपास चरम सीमा पर थे।
ऐसा पांचवीं बार हुआ है जब जीएसटी संग्रह 1.30 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है। जीएसटी लागू होने के बाद से, पहली बार जीएसटी उपकर संग्रह 10,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है, जो कुछ प्रमुख क्षेत्रों, विशेष रूप से ऑटोमोबाइल बिक्री में रिकवरी होने का सूचक है।
नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व के रुझान को दर्शाता है। तालिका फरवरी 2021 की तुलना में फरवरी 2022 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्र किए गए जीएसटी संग्रह के राज्य-वार आंकड़े दर्शाती है।
फरवरी 2022[1] के दौरान जीएसटी राजस्व की राज्य-वार वृद्धि
राज्य का नाम
फरवरी-21
फरवरी-22
वृद्धि
जम्मू और कश्मीर
330
326
-1%
हिमाचल प्रदेश
663
657
-1%
पंजाब
1,299
1,480
14%
चंडीगढ़
149
178
20%
उत्तराखंड
1,181
1,176
0%
हरियाणा
5,590
5,928
6%
दिल्ली
3,727
3,922
5%
राजस्थान
3,224
3,469
8%
उत्तर प्रदेश
5,997
6,519
9%
बिहार
1,128
1,206
7%
सिक्किम
222
222
0%
अरुणाचल प्रदेश
61
56
-9%
नगालैंड
35
33
-6%
मणिपुर
32
39
20%
मिजोरम
21
24
15%
त्रिपुरा
63
66
4%
मेघालय
147
201
37%
असम
946
1,008
7%
पश्चिम बंगाल
4,335
4,414
2%
झारखंड
2,321
2,536
9%
ओडिशा
3,341
4,101
23%
छत्तीसगढ़
2,453
2,783
13%
मध्य प्रदेश
2,792
2,853
2%
गुजरात
8,221
8,873
8%
दमन और दीव
3
0
-92%
दादरा और नगर हवेली
235
260
11%
महाराष्ट्र
16,104
19,423
21%
कर्नाटक
7,581
9,176
21%
गोवा
344
364
6%
लक्षद्वीप
0
1
74%
केरल
1,806
2,074
15%
तमिलनाडु
7,008
7,393
5%
पुदुचेरी
158
178
13%
अंडमान व निकोबार द्वीप समूह
23
22
-5%
तेलंगाना
3,636
4,113
13%
आंध्र प्रदेश
2,653
3,157
19%
लद्दाख
9
16
72%
अन्य क्षेत्र
134
136
1%
केन्द्र क्षेत्राधिकार
129
167
29%
कुल योग
88,102
98,550
12%
[1] वस्तुओं के आयात पर जीएसटी शामिल नहीं है।
***
एमजी/एएम/आईपीएस/वीके