राष्ट्रपति का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर संदेश

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, जोकि हर वर्ष 08 मार्च को मनाया जाता है, की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा-

“अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, मैं सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

आज की निरंतर बदलती दुनिया में, भारतीय महिलाएं अपने व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन के साथ-साथ राष्ट्रीय फलक पर भी उल्लेखनीय रूप से अपनी छाप छोड़ रही हैं। वे हमारे देश की विकास प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हमारी बेटियों को स्वावलंबी बनाने के लिए उनका सशक्तिकरण जरूरी है। यह उन्हें अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्वों को निभाते हुए भी अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने में समर्थ बनाएगा।

यह भी पढ़ें :   भारतीय मानक ब्यूरो ने राष्ट्रीय एकता दिवस और सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 मनाया

यह दिवस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि को सुनिश्चित करने के प्रति अपने संकल्प दोहराने का भी एक मौका है। हमें अपनी बहनों और बेटियों को उनकी पूरी क्षमता का उपयोग करने और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में योगदान देने का पर्याप्त अवसर अवश्य प्रदान करना चाहिए।”

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें :   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया

****

एमजी/एएम/एसके