ऑस्ट्रेलिया के सेना प्रमुख 08 से 11 मार्च 2022 तक भारत के दौरे पर

ऑस्ट्रेलिया के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रिचर्ड मैक्सवेल बर्र एओ, डीएससी, एमवीओ चार सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ 08 से 11 मार्च 2022 तक भारत के दौरे पर हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के सेना प्रमुख ने 09 मार्च 2022 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया तथा साऊथ ब्लाक में औपचारिक सलामी गारद का निरीक्षण किया। लेफ्टिनेंट जनरल रिचर्ड मैक्सवेल बर्र ने भारत के सेनाध्यक्ष, नौसेनाध्यक्ष तथा वायु सेनाध्यक्ष एवं सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परस्पर मुलाकात की। दोनों सेनाओं के प्रमुखों के बीच परस्पर बातचीत गर्मजोशी से भरी तथा आत्मीय रही। दोनों सेनाओं के प्रमुखों ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करने के अतिरिक्त वर्तमान में जारी वैश्विक स्थिति तथा भारत-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर विचारों का आदान प्रदान किया।

यह भी पढ़ें :   भारतीय नौसेना पिछले कुछ वर्षों में युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय और सशक्त बल के रूप में उभरी है और हिंद महासागर क्षेत्र में 'मुख्य सुरक्षा भागीदार' है: राष्ट्रपति कोविंद

जनरल ने प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस कॉलेज के संकाय तथा सहभागियों को भी संबोधित किया तथा बाद में उपसेनाध्यक्ष एवं नई दिल्ली स्थित भूमि युद्ध कला अध्ययन केंद्र ( सीएलएडब्ल्यूएस ) के निदेशक से परस्पर बातचीत की।

ऑस्ट्रेलिया के आगंतुक सेना प्रमुख 10 एवं 11 मार्च 2022 को देश की पश्चिमी सीमाओं पर तैनात भारतीय सेनाओं की संरचनाओं तथा इकाइयों का भी दौरा करेंगे।

यह भी पढ़ें :   राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ, राजस्थान शाखा आमजन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए चुने हुए प्रतिनिधि से अपेक्षा रखते हैं - पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री गुलाम नबी आजाद 

*****

एमजी/एएम/एसकेजे