पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के विरासत परिपथ विषयवस्तु के तहत 10 परियोजनाओं को मंजूरी दी है: श्री जी. किशन रेड्डी

पर्यटन मंत्रालय देश के पर्यटन स्थलों और उत्पादों को समग्र रूप से बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में विभिन्न प्रचार गतिविधियों का संचालन करता है। इनमें ‘अतुल्य भारत’ ब्रांड-लाइन के तहत मीडिया अभियान जारी करना, प्रचार कार्यक्रम और सोशल मीडिया प्रचार आदि शामिल हैं। पर्यटन मंत्रालय अपनी वेबसाइट www.incredibleindia.org के जरिए बरपेटा (असम) को बढ़ावा दे रहा है।

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री 11 सितंबर को सरदारधाम भवन का लोकार्पण और सरदारधाम-द्वितीय चरण के कन्या छात्रावास के निर्माण के लिये भूमि पूजन करेंगे

पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के विरासत परिपथ (हेरिटेज सर्किट) विषयवस्तु के तहत 10 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें असम राज्य में विरासत परिपथ के तहत 90.98 करोड़ रुपये की स्वीकृत परियोजना ‘तेजपुर-माजुली-शिबसागर का विकास’ शामिल है। वहीं, पर्यटन मंत्रालय ने अब पर्यटन और गंतव्य केंद्रित दृष्टिकोण के साथ स्थायी व उत्तरदायी स्थलों को विकसित करने के लिए अपनी स्वदेश दर्शन योजना में सुधार किया है।

यह भी पढ़ें :   केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी और उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश के पटवई, रामपुर में देश के प्रथम "अमृत सरोवर" का उद्घाटन किया

यह जानकारी पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी है।

 

*******

एमजी/एएम/एचकेपी/एके