उपराष्ट्रपति ने मीडिया, वैज्ञानिक बिरादरी और लोगों से कृषि के प्रति सकारात्मक भाव दर्शाने की अपील की

उपराष्ट्रपति, श्री एम. वेंकैया नायडु ने आज मीडिया, वैज्ञानिक बिरादरी और समग्र रूप से लोगों समेत सिविल सोसायटी से कृषि की तरफ सकारात्मक भाव दर्शाने की अपील की। कृषि को एक पवित्र गतिविधि बताते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की सुरक्षा करना और कृषि को लाभदायक बनाना सुनिश्चित करने के लिए उन्हें सभी प्रकार की मदद करना वक्त की मांग है।

श्री नायडु आज हैदराबाद में रायथू नेस्तम प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘प्रकृति सैन्यम’ का विमोचन कर रहे थे। यह पुस्तक उन 100 किसानों की सफलता की कहानियों का वर्णन करती है जो जैविक और पारंपरिक खेती में करने लगे हैं। श्री नायडु ने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक अनेक लोगों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित करेगी।

यह बताते हुए कि ब्रिटिश शासन ने भारतीय कृषि को बुरी तरह प्रभावित किया है, श्री नायडु ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद खाद्य सुरक्षा की तलाश में, ‘‘हमने अपने प्राकृतिक पर्यावरण पर कृषि के प्रभाव की अनदेखी की है।’’ उन्होंने कहा कि जैविक खेती की ओर लौटने के लिए हाल के वर्षों में किए गए प्रयासों को देखकर प्रसन्नता हो रही है। श्री नायडु ने कहा कि प्राकृतिक खेती लागत को नियंत्रित कर सकती है और किसानों के लिए एक स्थिर आय पैदा कर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि जैविक उत्पादों की बढ़ती मांग के के दौर में किसानों को भी अत्यधिक लाभ होगा। उन्होंने कहा, ’’आगे, हमें कृषि संरक्षण को बढ़ाने के लक्ष्य के साथ स्थिरता भी सुनिश्चित करनी चाहिए।’’

यह भी पढ़ें :   हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों की नियुक्ति व अन्य मामलों सहित कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) से संबंधित राज्य के व्यापक मुद्दों पर चर्चा की

उपराष्ट्रपति ने कहा कि संबद्ध गतिविधियों, विशेष रूप से पशुपालन को अपनाने वाले किसानों को खाद और जैव उर्वरक का एक शक्तिशाली स्रोत मिलने से जैविक खेती में लाभ होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को संबद्ध गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए जो किसानों को अतिरिक्त आय प्रदान कर सकती हैं और उन्हें कृषि में अनिश्चितताओं से बचा सकती हैं। देसी नस्लों के संरक्षण का आह्वान करते हुए, श्री नायडु ने कहा, ‘‘पशुधन राष्ट्रीय धन है।’’

कृषि में प्रौद्योगिकी को शामिल करने के महत्व पर बल देते हुए श्री नायडु ने प्राकृतिक और जैविक खेती में और अधिक शोध करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने मोटे अनाज में लोगों की बढ़ती अभिरुचि का लाभ उठाने और ऐसी फसलों में वैज्ञानिक अनुसंधान को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालयों, अनुसंधान केंद्रों और क्षेत्र स्तर के कार्यान्वयन के बीच अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता बताई। उपराष्ट्रपति ने सुझाव दिया कि किसानों के बीच पहुंच बढ़ाने के लिए शोधों का प्रकाशन भारतीय भाषाओं में होना चाहिए।

यह भी पढ़ें :   बिहार से राज्य सभा के लिए उपचुनाव के संबंध में

श्री नायडू ने उद्यमी युवाओं के कृषि के क्षेत्र में प्रवेश करने की प्रवृत्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह कृषि के पुनरुद्धार के लिए एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कृषि को लाभदायक बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों, नीति आयोग, व्यापार निकायों और मीडिया सहित विभिन्न हितधारकों से और अधिक समन्वित प्रयासा करने की अपील की और कहा कि युवाओं को भी इस परिवर्तन में भागीदार बनाया जाना चाहिए।

निदेशक, भाकृअनुप-एनएएआरएम, श्री श्रीनिवास राव, तेलंगाना पशुपालन विभाग के निदेशक, डॉ. एस. रामचंद्र, रायथू नेस्तम प्रकाशन के संस्थापक, श्री यादपल्ली वेंकटेश्वर राव, अनेक किसानों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

*****

एमएस/आरके/पीकेजे/सीएस