Indian Railways : वर्कशॉप में महिलाकर्मी को लगा करंट

Indian Railways : वर्कशॉप में महिलाकर्मी को लगा करंट

Kota Rail News : रेलवे वर्कशॉप में शनिवार को एक महिला कर्मचारी को करंट लग गया। बाद में महिला को अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया। बारिश की वजह से वेल्डिंग वायर में कट की वजह से महिला को करंट लगने की बात सामने आ रही है। गनीमत रही कि करंट का प्रभाव कम रहा। इसके चलते महिला गंभीर झुलसने से बच गई।