Indian Railways : इंटरसिटी से आएंगे सीआरबी

Indian Railways : इंटरसिटी से आएंगे सीआरबी

Kota Rail News : रेलवे बोर्ड अध्यक्ष (सीआरबी) विनय कुमार त्रिपाठी 30 जुलाई को सुबह दिल्ली-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12416) से कोटा पहुंचेंगे। त्रिपाठी 30 जुलाई की रात इसी ट्रेन से वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
त्रिपाठी के आगमन को देखते हुए मुख्य वर्कशॉप इंजीनियर निरज कुमार भी गुरुवार को कोटा पहुंचेंगे। नीरज 3 दिन तक कोटा में ही रहेंगे। इसके अलावा अन्य अधिकारी भी शुक्रवार और शनिवार को कोटा पहुंचेंगे। वर्कशॉप के अलावा त्रिपाठी कोटा और डकनिया स्टेशन के पुनर्विकास का काम भी देखेंगे।