जीएम 11 से कोटा मंडल के दौरे पर

जीएम 11 से कोटा मंडल के दौरे पर
कोटा। पश्चिम-मध्य रेलवे महाप्रबंधक (जीएम) शैलेंद्र कुमार सिंह 11 सितंबर से कोटा मंडल के दौरे पर रहेंगे। जबलपुर से सिंह दिल्ली पहुंचेंगे। यहां कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सिंह 11 सितंबर को तुगलकाबाद (टीकेडी) स्थित लोको विद्युत शेड निरीक्षण करेंगे। यहां से सिंह देहरादून-बांद्रा ट्रेन से 12 सितंबर को सुबह कोटा पहुंचेंगे। यहां पर सिंह दिन भर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर रात को उदयपुर रवाना होंगे। 14 सितंबर को सिंह चित्तौड़ रेल खंड का निरीक्षण करते हुए कोटा पहुंचेंगे। यहां से सिंह रात में अजमेर- जबलपुर दे दो ट्रेन से मुख्यालय रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि सिंह इसी महीने सेवानिवृत्त होने वाले हैं।