Indian Railways : रेलवे वर्कशॉप में विजिलेंस ने की कार्रवाई

Indian Railways : रेलवे वर्कशॉप में विजिलेंस ने की कार्रवाई

kota rail news :  रेलवे माल डिब्बा मरम्मत कारखाना (वर्कशॉप) में शुक्रवार को विजिलेंस विभाग ने कार्रवाई की है।
विजिलेंस ने यहां पर यार्ड में लगे कुछ सुपरवाइजरों की जांच की है। विजिलेंस ने इन सुपरवाइजरों से उनके यहां काम कर रहे ठेका कर्मचारियों की जानकारी एकत्रित की है। विजिलेंस ने काम करते हो इन ठेका कर्मचारियों को वीडियो भी बनाया है। जांच के दौरान कुछ ठेका कर्मचारी कम मिले। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि जरूरी काम से गए यह कर्मचारी कुछ ही देर बाद लौट आए थे।
विजिलेंस ने ठेका कर्मचारियों के काम,और वेतन-भत्ते सहित अन्य जानकारियों के रजिस्टरों की भी जांच की। यह ठेका कर्मचारी सफाई से संबंधित बताज जा रहा हैं।
सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस टीम ने सुपरवाइजर से अपने कामों का प्रेजेंटेशन देने को भी कहा। लेकिन सुपरवाइजर यह प्रेजेंटेशन नहीं दे सके।