Rajasthan: जब राम रहीम को बार बार पैरोल मिल सकती है तब जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू को क्यों नहीं?
Rajasthan: जब राम रहीम को बार बार पैरोल मिल सकती है तब जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू को क्यों नहीं?

Rajasthan: जब राम रहीम को बार बार पैरोल मिल सकती है तब जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू को क्यों नहीं?

Rajasthan: जब राम रहीम को बार बार पैरोल मिल सकती है तब जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू को क्यों नहीं?
14 बरस से इलाज के लिए भी तड़प रहे हैं बापू।
============
कई आपराधिक मामलों में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को 19 जनवरी को आठवीं बार 50 दिन की पैरोल मिल गई है। अब राम रहीम रोहतक की जेल से सिरसा स्थित अपने आश्रम में पहुंच गए हैं। राम रहीम ने जब चाहा तब जेल से पैरोल हासिल कर ली। राम रहीम के पैरोल के आवेदन पर हरियाणा की भाजपा सरकार ने हर बार सकारात्मक रुख अपनाया है। जो आरोप राम रहीम पर है वो ही आरोप जोधपुर जेल में बंद कथावाचक आसाराम बापू पर है। बापू ने भी पैरोल के लिए कई बार आवेदन किया है, लेकिन उन्हें जेल से आजादी नहीं मिल सकी। सवाल उठता है कि जब राम रहीम को पैरोल मिल सकता है तो आसाराम बापू को क्यों नहीं? क्या देश में एक ही मामले में दो अलग अलग कानून है? यदि बापू को पैरोल नहीं मिल सकता है तो फिर राम रहीम को भी नहीं मिलना चाहिए। लेकिन जब राम रहीम बार बार पैरोल पर जेल से बाहर आ सकते हैं तो फिर ऐसी सुविधा बापू को भी मिलनी चाहिए। सवाल अपराध और सजा का नहीं है। सवाल देश के कानून का है। जब कानून के तहत राम रहीम जेल से बाहर है तो फिर उसी कानून की दुहाई देकर बापू को जेल में क्यों रखा जाता है? इसे कानून का मजाक ही कहा जाएगा कि हरियाणा में राम रहीम को आठवीं बार जेल से आजादी मिली है, वहीं राजस्थान में आसाराम बापू गत 14 बरसों से जेल में इलाज के लिए भी तड़प रहे हैं। बापू ने अहमदाबाद के अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति मांगी है, लेकिन बापू को अनुमति नहीं मिल रही। कहा जाता है कि जब कही भी सुनवाई न हो तब न्यायालय न्याय करता है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि आसाराम बापू के मामले में न्याय नहीं अन्याय हो रहा है। राम रहीम के मुकाबले में बापू की उम्र बहुत ज्यादा है। इस उम्र में यदि सही प्रकार से इलाज न हो तो जीवन को खतरा भी हो सकता है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। यदि बापू को जेल से आजादी नहीं मिल सकती है तो फिर राम रहीम को भी नहीं मिलनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट को राम रहीम और आसाराम बापू के पैरोल की फाइलों को मंगवा कर न्याय करना चाहिए।