विधानसभा अध्यक्ष की गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाऐं

Description

विधानसभा अध्यक्ष की गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाऐं जयपुर, 25 जनवरी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने  गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाऐं दी हैं। डॉ. जोशी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि विश्व में भारतीय गणतंत्र ने अपनी विशेषताओं के कारण अलग पहचान कायम की है। हमारे संविधान में सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के समान अधिकार प्रदान किये हैं। देश के नागरिकों ने अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करते हुए हमारी लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को सुदृढ आधार प्रदान किया है। जरूरत इस बात की है कि हम लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के लिए सदैव सचेत रहें। अपने कर्तव्यों और दायित्वों को समझकर देश और प्रदेश की उन्नति में सहभागिता निभायें। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश की मान-मर्यादा और गौरव को ​बढ़ाने में सभी को एक सुनागरिक की भूमिका निभानी होगी  तथा हर परिस्थिति में भारतीय गणतंत्र को अक्षुण्ण रखना होगा।       विधानसभा में घ्वजारोहण – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान विधानसभा  में बुधवार 26 जनवरी को प्रातः 8.15 बजे ध्वजारोहण करेंगे।   विधानसभा अध्यवक्ष डॉ.जोशी प्रात: 7.30 बजे सिविल लाईन्सब स्थित अपने  राजकीय  निवास स्थाभन पर भी  ध्वॉजारोहण करेंगे। —-